Mahak Kranti- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की नई महक क्रांति नीति 2026–36 का औपचारिक शुभारंभ किया, इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब देश के अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण बन चुका है और आने वाले समय में महक क्रांति के क्षेत्र में भी उत्तराखंड पूरे देश के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगा।
सीएम ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से किसानों को समर्पित है, योजना के तहत 7 एरोमा विकसित किए जाएंगे और 5 सेटेलाइट सेंटरों का लोकार्पण भी किया गया है, उन्होंने कहा कि आज कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoUs) भी साइन किए जा रहे हैं, जो तिमूर के विकास को नई दिशा देंगे, योजना के माध्यम से किसानों को पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन में मदद मिलेगी।
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रोत्साहन दिया जा रहा है और सभी प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करके किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की गई है।

Mahak Kranti- सीएम ने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु मिलेट उत्पादन पर निवेश करने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान कर रही है, उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और प्रदेश के किसानों को नई तकनीक, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगी।
धामी ने कहा कि महक क्रांति नीति के अंतर्गत आधुनिक कृषि प्रथाओं, कृषि नवाचार और वैज्ञानिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा, यह नीति प्रदेश के किसानों को वैश्विक बाजार के अनुरूप तैयार करेगी और उन्हें बेहतर उत्पादकता और लाभ सुनिश्चित करेगी, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना और राज्य में कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति लाना है।
Mahak Kranti- सीएम ने समापन में कहा कि उनकी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और उत्तराखंड को कृषि, ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण में देश का मॉडल बनाना प्राथमिकता है।


Leave a Reply