Gopal Ram Binwal- नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने नगर निगम के साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की है। इसके तहत निगम के दैनिक कार्यों के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़े कामों में तेजी लाने और नगर को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक दिन विशेष कार्य निर्धारित किए गए हैं।
- सोमवार: सुबह 11 बजे से 12 बजे तक विशेष सफाई अभियान।
- मंगलवार: भवन कर और अन्य कर वसूली के लिए कर विभाग का अभियान।
- बुधवार: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ स्वास्थ्य अनुभाग की कार्रवाई।
- गुरुवार: पटल प्रभारी पत्रावलियों और दस्तावेज़ रखरखाव का काम।
- शुक्रवार: बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई।
- शनिवार: स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान, जिसमें निर्माण और सफाई अनुभाग शामिल होंगे।
Gopal Ram Binwal- नगर आयुक्त ने बताया कि यह साप्ताहिक कार्यक्रम नगर निगम की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने और नागरिकों को सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।