Nainital Demography- देवभूमि उत्तराखंड में बदलती डेमोग्राफी और नियमों की अनदेखी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और उधमसिंह नगर में कई मकान बिना नक्शा पास और अनुमति के बनाए गए हैं, जो स्थानीय मानकों के खिलाफ हैं।
पहले चरण में 100 गज तक के मकानों की जांच की जाएगी, जिसमें रजिस्ट्री, बिजली-पानी कनेक्शन और अन्य लाभों की भी समीक्षा शामिल है, प्रशासन इन अवैध मकानों पर ध्वस्तीकरण तक की कार्रवाई करने के मूड में है, पिछले 15 वर्षों में बाहरी राज्यों से आए लोगों ने नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रीन जोन सहित कई जगहों पर निर्माण कर डाले, स्थानीय लोग मानते हैं कि नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की निष्क्रियता ने हालात बिगाड़े हैं।
Nainital Demography- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पिछले 10 सालों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, यदि जांच पूरी हुई, तो नैनीताल जैसे जिलों में कई अवैध मकानों को हटाना अनिवार्य होगा।