Uttarakhand Home Guard Day- होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया और जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, सीएम धामी ने कहा कि होमगार्ड राज्य की सुरक्षा प्रणाली का मजबूत स्तंभ हैं, इसलिए उनके कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने होमगार्ड जवानों के लिए साल में 12 आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की, महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश मिलेगा।
इसके साथ ही 9000 फीट से ऊपर तैनाती पर पुलिस और एसडीआरएफ की तर्ज पर 200 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।
एसडीआरएफ ट्रेनिंग प्राप्त होमगार्ड को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।
वर्दी भत्ता दोबारा शुरू कर दिया गया है।
भोजन भत्ते में 50% वृद्धि और ट्रेनिंग भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये करने की भी घोषणा हुई।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Uttarakhand Home Guard Day- सीएम धामी ने कहा कि जनरल रावत का जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अनुपम नेतृत्व की प्रेरणादायक मिसाल है उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।