Mega Job Fair 2025- उत्तराखंड स्थापना दिवस पर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Mega Job Fair 2025- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर आने वाला है। कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग (Skill Development and Employment Department) की ओर से राज्यभर में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में 11 नवंबर 2025 को रुद्रपुर (जिला उधम सिंह नगर) में एक भव्य Mega Job Fair 2025 आयोजित किया जाएगा।

यह मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रपुर में किया जा रहा है। इस मेले में 35 से अधिक नामी कंपनियां शामिल होंगी जो राज्य के लगभग 1500 युवाओं को रोजगार देने का अवसर प्रदान करेंगी।

Mega Job Fair 2025- कई सेक्टरों की कंपनियां करेंगी भर्ती

इस Employment Fair Rudrapur 2025 में Manufacturing, Marketing, Hospitality, Healthcare, Pharma और Service Sector जैसी इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, कंपनियां मौके पर ही इंटरव्यू और सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी करेंगी, जिससे अभ्यर्थियों को तुरंत नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।

Mega Job Fair 2025- इन योग्यताओं वाले उम्मीदवार ले सकते हैं भा

  • 8वीं पास
  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • ग्रेजुएट
  • पोस्ट ग्रेजुएट
  • आईटीआई धारक
  • डिप्लोमा धारक

यह जॉब फेयर उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं।

Mega Job Fair 2025- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration) अनिवार्य रूप से करना होगा, केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही मेले में प्रवेश मिलेगा।

Mega Job Fair 2025- जरूरी दस्तावेज

  • सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल व फोटोकॉपी
  • आधार कार्ड
  • बायोडाटा / Resume
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

Mega Job Fair 2025- मेला स्थल और संपर्क जानकारी

  • स्थान: जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर
  • संपर्क: 05944 – 250691

Mega Job Fair 2025- सरकार की पहल से खुले रोजगार के नए द्वार

उत्तराखंड सरकार की यह पहल राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है, Mega Job Fair 2025 Rudrapur न केवल प्रदेश के युवाओं को नौकरी का अवसर देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *