Uttarakhand Weather- पहाड़ों पर गिरी बर्फ, मैदानों में गिरी तापमान की सुई

Uttarakhand Weather- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 अक्तूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ेगी, जबकि मैदानों में सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Uttarakhand Weather- हालांकि राहत की खबर यह है कि 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, उत्तराखंड में मौसम का यह बदलाव ठंड के मौसम की दस्तक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *