Char Dham Yatra- चारधाम यात्रा इस बार एक नया कीर्तिमान बनाने जा रही है, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है, अब तक 49.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री देवभूमि उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।
22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ बंद किए जाएंगे, जिसके बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना होगी वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।
चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस वर्ष 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ था, जबकि दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, इसके बाद से यात्रा ने गति पकड़ी और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई।
Char Dham Yatra- पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन 10 से 11 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, इस बार की यात्रा रिकॉर्ड तोड़ साबित हुई है, जिसने न सिर्फ उत्तराखंड के पर्यटन को नई ऊंचाई दी, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार प्रदान किया है।