Apple Farmng Uttarakhand- उत्तराखंड के सेब उत्पादकों को अब उनके उत्पाद की एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में सेब उत्पादक किसानों के बीच विशेष यूनिवर्सल कार्टन (कोरोगेटेड फाइबर बॉक्स) का वितरण शुरू हो गया है, इन कार्टन में उत्तराखंड ब्रांड की पैकेजिंग होगी, जिससे राज्य में उगाए गए सेबों को बाज़ार में एक विशिष्ट पहचान मिल सकेगी।
सेब की बेहतर पैकिंग और ब्रांडिंग से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है, उद्यान विभाग द्वारा उत्तरकाशी के किसानों के लिए 3.85 लाख कार्टन और देहरादून के किसानों के लिए 0.75 लाख कार्टन की मांग की गई थी, जिसे सूचीबद्ध कंपनियों से प्राप्त कर वितरण शुरू कर दिया गया है।
Apple Farmng Uttarakhand- राज्य सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Apple Farmng Uttarakhand- किसानों को यह यूनिवर्सल कार्टन राज्य फसल प्रबंधन योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत राजकीय अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इसमें एप्पल ट्रे सहित कार्टन शामिल हैं, जिससे सेब की गुणवत्ता बनी रहे और उसका नुकसान भी न हो, इससे किसानों को न केवल अच्छी पैकिंग सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें उचित बाजार मूल्य भी हासिल होगा।
राज्य सरकार का कहना है कि उत्तराखंड में जैविक कृषि और बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। सेब उत्पादन को रणनीतिक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए एक व्यवस्थित नीति बनाई गई है, मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार सेब उत्पादकों को हरसंभव समर्थन देगी ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बनें।
विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रांडिंग और पैकेजिंग में सुधार से उत्तराखंड के सेब को देश और विदेश के बाज़ारों में एक अलग पहचान मिलेगी, इससे किसानों की आय में सीधा इज़ाफा होगा और राज्य के बागवानी सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी।
Apple Farmng Uttarakhand- मुख्य बातें
- उत्तरकाशी में 3.85 लाख और देहरादून में 0.75 लाख यूनिवर्सल कार्टन का वितरण शुरू
- किसानों को 50% सब्सिडी पर मिल रहा है यूनिवर्सल कार्टन
- सेब को “उत्तराखंड ब्रांड” के रूप में बाजार में पहचान दिलाने की पहल
- पैकिंग से सेब की गुणवत्ता और कीमत में होगा सुधार
- राज्य सरकार का बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस
यह भी पढ़ें…