High Altitude Ultra Marathon Uttarakhand- उत्तराखंड में पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में एक और पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन राज्य के दोनों प्रमुख क्षेत्रों- कुमाऊं और गढ़वाल में प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति-माणा से मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से इसे वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल करने और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर नियमित आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए ताकि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत सहायता मिल सके। इसके साथ ही सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ और सोलर फेंसिंग की विस्तृत योजना तैयार करने को भी कहा गया।
High Altitude Ultra Marathon Uttarakhand- इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply