Motion Sickness Tips

Motion Sickness Tips – लंबे सफर में मोशन सिकनेस से बचाएंगे ये 6 टिप्स…

Motion Sickness Tips – लॉन्ग ट्रिप पर जाना कितना खूबसूरत होता है। हर कोई सफर का आनंद उठाना चाहता है लेकिन कुछ लोग सफर के नाम से ही भागते हैं। क्योंकि कार-बस में सफर के दौरान उन्हें चक्कर या उल्टी आने की समस्या होती है। अगर आप भी मोशन सिकनेस (Motion Sickness) यानी सफर में उल्टी या चक्कर सा फील करते हैं तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या को चुटकियों में सॉल्व कर देंगे। आइए जानते हैं…

Motion Sickness Tips- सफर के दौरान मोशन सिकनेस से बचने के टिप्स

जब भी लंबे सफर पर निकलें तो ध्यान रखें कि एक ही बार में पूरा सफर न तय करें। थोड़ी-थोड़ी दूर पर ब्रेक लें और खाते-पीते एंजॉय करते हुए पूरा ट्रिप कंप्लीट करें।

These 6 tips will protect you from motion sickness during long journeys...

  • सफर पर जा रहे हैं तो कार या बस की उस सीट को चुने जहां मोशन सिकनेस (Motion Sickness) ज्यादा फील न हो। कार में ड्राइवर सीट के पास बैठना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • ट्रिप का प्लान बनाएं तो बाहर की ताजी हवा लेने से मोशन सिकनेस (Motion Sickness) नहीं होगा। कार में एसी चलाकर बैठने पर सफोकेशन फील होता है और उल्टी या चक्कर फील हो सकता है।
  • जब भी सफर पर निकलें तो साथ में पढ़ने के लिए कुछ किताब और हेडफोन रखें। ट्रैवलिंग में पढ़ने और म्यूजिक सुनने से ट्रिप मजेदार बन जाता है और मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या छूमंतर हो जाती है।
  • घूमने जा रहे हैं तो सफर के वक्त कुछ ऐसा ही खाने की कोशिश करें, जो जल्दी से डाइजेस्ट हो जाए। हैवी खाना खाने से उल्टी होने का रिस्क ज्यादा रहता है।
  • आजकल मार्केट में हर समस्या की दवा मिलती है। ऐसे में मोशन सिकनेस की दवा भी आती है। सफर पर जाने से पहले डॉक्टर की सलाह पर आप इन दवाइयों को ले सकते हैं।