Haridwar ESIC Medical College
Haridwar ESIC Medical College- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। धर्मनगरी हरिद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने एक नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। इस नए मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 50 एमबीबीएस (MBBS) छात्रों के बैच को प्रवेश दिया जाएगा।
कॉलेज की शुरुआत हरिद्वार स्थित वर्तमान ईएसआईसी अस्पताल के उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का उपयोग करते हुए तुरंत की जाएगी। इससे क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का भी व्यापक विस्तार होगा।
Haridwar ESIC Medical College- 198वीं बैठक में लिया गया था ऐतिहासिक फैसला
Haridwar ESIC Medical College- हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्थापना की यह स्वीकृति 30 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित ईएसआईसी मुख्यालय में आयोजित कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 198वीं बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के तहत दी गई है। निर्णय के अनुसार, मौजूदा ईएसआईसी अस्पताल की क्षमता का समुचित उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने की रणनीति बनाई गई है।

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का देवभूमि की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज खुलने से न केवल स्थानीय नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार की सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य के प्रतिभावान युवाओं को अपने ही क्षेत्र में डॉक्टर बनने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें…
