ec-busy-in-preparations-for-lok-sabha-elections-list-of-ias-ips-officers-will-be-made
चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। आयोग ऐसे अफसरों की लिस्ट बना रहा है, जिन्होंने पिछले चुनाव में आयोग के नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस लिस्ट में IAS-IPS समेत कई अफसरों के नाम हो सकते हैं चुनाव आयोग ने लिस्ट बनाने की ये जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी है। इनमें वो अफसर भी शामिल होंगे जो पिछले चुनाव में कार्यवाही के दायरे में आए हैं।
अनुशासनहीनता की अनदेखी पर कार्रवाई
ये निर्देश लोकसभा चुनाव के लिए अफसरों को ट्रांसरफ करने को लेकर जारी की गई गाइडलाइन में दिए गए हैं। इसके अलावा चुनाव से सीधा संबंध रखने वाले अफसरों को तीन साल तक एक ही जिले में पोस्टेड रहने का ब्यौरा भी देना होगा। खबर के मुताबिक सालों से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाया जाएगा।
