Toli Gaon Tehri-
Toli Gaon Tehri- भारी बारिश के चलते टिहरी में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं, जिससे दोनों की ही मौत हो गई, भारी मलबा आने की वजह से अब जाकर दोनों के शव बरामद हुए है।
भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में रात को भारी बारिश हुई, इसी दौरान वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया यहाँ हादसा रात को करीब 1:30 बजे के आस पास हुआ, मकान के पीछे से हुए भूस्खलन में घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, घर के अंदर सो रही वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी (36 वर्ष) और उसकी बेटी अंकिता (15 साल) अंदर मलबे में दब गई।
Toli Gaon Tehri- वही परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात के समय ही किसी तरह बाहर भाग कर अपनी जान बचाई, आपदा कंट्रोल रूम में रात 3 बजे घनसाली के ग्राम तौली में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने की सूचना मिली, SDRF, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंच गई, उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप में बह रही है, वहीं भारी बारिश से तिनगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आ गया, बूढ़ा केदार-कोट विशन मोटरमार्ग का काफी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है, गंगा सिंह व राजेन्द्र सिंह की 2 गौशाला में 6 मवेशी अंदर दब गए, तोली, तिंगढ़, जखाना के ग्रामीणों की कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में आ गई।
Toli Gaon Tehri- वहीं विनयखाल जखाना मोटर मार्ग के सड़क मार्ग का कई हिस्सा वॉश आउट होकर नदी में समा गया। लोगों का जिला और मुख्य बाजारों से संपर्क कट गया, विधायक शक्ति लाल शाह आपदाग्रस्त क्षेत्रों जायजा लेने रवाना हो गए हैं।
बूढ़ा केदार में ही धर्म गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बूढ़ा केदार में स्थित बच्चेन्द्र सेमवाल का धर्म धरनी लॉज पूर्ण रूप से बह गया है जबकि नत्थीलाल का मकान खतरे की जाद में आ गया है, पिंगला दास, सीता देवी व जयप्रकाश राणा की गौशाला बह गई है। जिसमें गाय बैल बहने की सूचना प्राप्त हुई है।
यह भी पढ़ें…
