Road Accident- मातम में बदली नए साल की खुशियां, सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

नैनीताल – साल के पहले ही दिन उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जी हां नैनीताल जिले में दो सड़क हादसे हुए, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला लालकुआं कोतवाली इलाके का है। पुलिस ने बताया कि वीआईपी गेट के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है। पुलिस ने बताया कि बलवंत और अजीत नाम के दो दोस्त बाइक पर नए साल के जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

उधर दूसरा हादसा भीमताल में हुआ। यहां भी बाइक सवार महिला और पुरुष को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुरुष ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। दीपक नेगी अपनी महिला मित्र के साथ भीमताल से नए साल का जश्न मनाकर लौट रहा था, तभी ये हादसा हो गया। इस घटना के बाद से चालक फरार है और पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *