Bharatnatyam Dancer Shraddha- देहरादून की अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा और अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी की प्रस्तुति देकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है।
दोनों न केवल बचपन के दोस्त हैं, बल्कि भगवान शिव के भक्त भी हैं, महान उपलब्धियों को हासिल करने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति ही मनुष्य को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करने का साहस देती है कुछ ऐसी ही उपलब्धि प्रदेश के दो युवा कलाकारों ने अपने नाम की है।
Bharatnatyam Dancer Shraddha- देहरादून की श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने दुनिया के सबसे ऊँचे शिवा टेम्पल में एक साथ मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी करके India Book of World Records में अपना नाम दर्ज किया है।

दोनों ने अपनी कला के माध्यम से अपने आराध्य को प्राप्त करने का प्रयास किया उनकी प्रदर्शन ने लोगों के बीच एक गहरा प्रभाव डाला है। अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा ने बताया कि एक वर्ष पहले ही उनके पैर का ऑपरेशन हुआ है और चिकित्सकों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उन्होंने 6 महीने पहले से ही इस रिकॉर्ड के लिए तैयारी शुरू कर दी।
Bharatnatyam Dancer Shraddha- वहीं अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने बताया कि तुंगनाथ का मौसम हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ा था। एक तरफ जहाँ श्रद्धा अपनी प्रस्तुति दे रही थी तो दूसरी तरफ अभिषेक ने कैलीग्राफी कर 108 बार ओम् नम: शिवाय लिखा है।
मंदिर में संगीत बजाना प्रतिबंधित है इसलिए मंदिर में आए उनकी प्रस्तुति देखने और भक्तजनों ने ओम् नम: शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ ढोल-दमाऊ की थाप में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। अब उनका अगला लक्ष्य पंच केदार में नया रिकॉर्ड बनाना है।
यह भी पढ़ें…
Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान