Sewa Sankalp Abhiyan
Sewa Sankalp Abhiyan- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख और सार्वजनिक जीवन में 25 यशस्वी एवं प्रेरणादायी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीमांत जिले उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विचारों का अनुसरण करने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के धार्मिक व सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री शक्ति माता मंदिर परिसर के सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए काशी विश्वनाथ-श्री शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण का ऐलान किया। इस कॉरिडोर के बनने से श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और जिले में धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
Sewa Sankalp Abhiyan- स्व. गोपाल सिंह रावत को श्रद्धांजलि
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता एवं पूर्व विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. गोपाल सिंह रावत ने अपना पूरा जीवन उत्तरकाशी के विकास और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था, और यह निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 
Sewa Sankalp Abhiyan- जन-जन तक पहुंचेंगे विकास कार्य
Sewa Sankalp Abhiyan- मुख्यमंत्री ने देवतुल्य जनता से सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले ढाई दशकों के ऐतिहासिक कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और सुशासन के संदेश को उत्तराखंड के अंतिम छोर पर बसे गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा को अपना परम ध्येय मानकर काम कर रहे प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत मिसाल है। उनके सशक्त नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है और आज 140 करोड़ देशवासी आत्मनिर्भर व विकसित भारत के सपने को साकार करने में जुटे हैं।
उत्सव और संकल्प के इस माहौल में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, यमुनोत्री विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें…
