PM Modi Badrinath Visit
PM Modi Badrinath Visit- चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम पूरा होने जा रहा है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहे 45 बेड के चार मंजिला आधुनिक सब-जिला अस्पताल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यदायी संस्था को 31 अगस्त तक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की आसानी के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा, आधुनिक चिकित्सा उपकरण धाम में पहुंच चुके हैं और उनके इंस्टॉलेशन का काम तेजी से जारी है।
PM Modi Badrinath Visit- मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं:
- आईसीयू (ICU) और ऑपरेशन थिएटर (OT): गंभीर मरीजों के आपातकालीन इलाज के लिए।
- डायग्नोस्टिक सुविधाएं: डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था।
- मरीजों की सुगमता: चार मंजिला भवन में लिफ्ट और स्ट्रेचर रैंप की सुविधा।
- सब-जिला अस्पताल का दर्जा: धाम में ही यात्रियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार मिल सकेगा, जिससे उन्हें जोशीमठ या गोपेश्वर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।

PM Modi Badrinath Visit- PM नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
PM Modi Badrinath Visit- सूत्रों के अनुसार, आगामी अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के संभावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन और पीएमओ स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री इस आधुनिक अस्पताल का भव्य उद्घाटन करेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक/आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी अक्टूबर माह में बदरीनाथ धाम के सम्भावित दौरे को ध्यान में रखते हुए अस्पताल भवन के निर्माण व आधुनिक मशीनों को स्थापित करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही इस अस्पताल का संचालन पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा।”- डॉ. राजीव पाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) यह भी पढ़ें…
