Champawat District Hospital- अब जिले में ही मिलेंगे प्लेटलेट्स और प्लाज्मा

Champawat District Hospital- सीमांत जनपद चम्पावत में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। जिला चिकित्सालय, चम्पावत में ‘ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट’ (Blood Component Separation Unit) का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस आधुनिक यूनिट की स्थापना से अब जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से रक्त के आवश्यक घटक मिल सकेंगे।

Champawat District Hospital- मिलेंगी ये मुख्य सुविधाएं:

Champawat District Hospital

  • Packed RBC (रेड ब्लड सेल्स): गंभीर एनीमिया, अत्यधिक रक्तस्राव और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के उपचार के लिए।
  • प्लाज्मा (Plasma): गंभीर संक्रमण, बर्न (जलने के मामलों) और लीवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज में उपयोगी।
  • प्लेटलेट्स (Platelets): डेंगू, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए अत्यंत जीवनरक्षक।

Champawat District Hospital- मैदानी शहरों पर निर्भरता होगी खत्म

Champawat District Hospital- पूर्व में चम्पावत जिले में ब्लड सेपरेशन की सुविधा न होने के कारण डेंगू, दुर्घटना या गंभीर बीमारियों के दौरान मरीजों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा के लिए हल्द्वानी, खटीमा या पिथौरागढ़ जैसे मैदानी व बड़े शहरों की ओर दौड़ लगानी पड़ती थी। आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त घटक न मिलने से मरीजों की जान पर जोखिम बना रहता था। इस यूनिट के शुरू होने से अब गंभीर से गंभीर मरीजों को चम्पावत में ही तत्काल और बेहतर उपचार मिल सकेगा। Champawat District Hospital राज्य सरकार प्रदेश के सभी पर्वतीय और सीमांत जनपदों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़, आधुनिक और जनसुलभ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, तकनीकों और विशेषज्ञ सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि आम जनता को अपने ही जिले में उच्च स्तरीय इलाज मिल सके। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की यह शुरुआत न केवल चम्पावत के स्थानीय निवासियों के लिए, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाले हजारों मरीजों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी। यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *