80th Independence Day- देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री आवास में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
80th Independence Day- स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

80th Independence Day- विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ योगदान देना होगा।
उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों को देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, देश की प्रगति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से संभव है।
80th Independence Day- उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
80th Independence Day- सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन बताया।
उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़ें…