Actor Prakash Joshi
Actor Prakash Joshi- उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के उभरते हुए अभिनेता प्रकाश जोशी इन दिनों फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। देशभर में चर्चा का विषय बनी आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘काला हिरण’ के हालिया रिलीज हुए टीज़र में प्रकाश जोशी की दमदार झलक देखने को मिली है। इस फिल्म में वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड ‘काली’ जैसी बेहद महत्वपूर्ण और खतरनाक भूमिका में नजर आने वाले हैं। टीज़र सामने आने के बाद से ही उनके गृह राज्य और मायानगरी मुंबई में उन्हें लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
यह फिल्म वर्ष 1998 में राजस्थान के कांकणी गांव में हुए कुख्यात काला हिरण शिकार मामले की पृष्ठभूमि पर तैयार की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान और अभिनेत्री तब्बू का नाम सामने आया था, जिसके बाद बिश्नोई समाज और सलमान खान के बीच का विवाद जगजाहिर है।
Actor Prakash Joshi- इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई दिग्गज और वरिष्ठ कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, कमलेश सावंत, इन मंझे हुए कलाकारों के बीच प्रकाश जोशी को ‘काली’ का मुख्य विलेन-धर्मी किरदार मिलना उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।
Actor Prakash Joshi- ‘कुंभकर्ण’ से बॉलीवुड तक
Actor Prakash Joshi- प्रकाश जोशी की अभिनय यात्रा बेहद जमीनी और प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पिथौरागढ़ की स्थानीय रामलीलाओं से की थी।

- 6 फीट 5 इंच की शानदार कद-काठी: अपनी असाधारण लंबाई और कड़क आवाज के कारण उन्हें मंचीय प्रस्तुतियों में एक अलग पहचान मिली। इसके बाद वह दिल्ली की मशहूर और बड़ी रामलीलाओं से जुड़े, जहां उनके द्वारा निभाए गए ‘कुंभकर्ण’ के जीवंत अभिनय का लाइव प्रसारण राष्ट्रीय धार्मिक चैनलों पर भी हुआ था। इसी मंचीय सफलता ने उनके लिए वेब सीरीज, विज्ञापनों और फिल्मों के रास्ते खोले।
Actor Prakash Joshi- ओटीटी से लेकर साउथ सिनेमा तक
Actor Prakash Joshi- प्रकाश जोशी इससे पहले भी कई डिजिटल और फिल्मी प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं:
- ओटीटी सीरीज: वह प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘ठसक’ और ‘कर्ण पिशाचिनी’ में खौफनाक तांत्रिक की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं।
- साउथ सिनेमा: दक्षिण भारतीय फिल्म ‘खजूर’ में भी उन्होंने एक दमदार नकारात्मक (नेगेटिव) किरदार निभाया था।
- वर्तमान प्रोजेक्ट: इन दिनों वह मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ वर्टिकल सीरीज ‘माइकल का बदला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह ‘दीपक मल्होत्रा’ का अहम किरदार निभा रहे हैं।
Actor Prakash Joshi- पिथौरागढ़ के इस प्रतिभावान और लंबी कद-काठी वाले कलाकार को बड़ी स्क्रीन पर खूंखार गैंगस्टर के अंदाज में देखना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।
यह भी पढ़ें…
