SIR Uttarakhand- SIR के तहत सीएम धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

SIR Uttarakhand- उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गणना फॉर्म सौंपा।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री धामी ने मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SIR Uttarakhand- इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

सरस्वती जल से आत्मनिर्भर बन रहे सीमांत गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *