Mana Gaon Uttarakhand- कपाट खुलते ही माणा घाटी गुलजार, हिमखंड बने आकर्षण

Mana Gaon Uttarakhand- उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर रौनक पकड़ ली है, कपाट खुलने के बाद शीतकाल में वीरान रहने वाली बदरीनाथ धाम की माणा घाटी अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार हो गई है।

इस समय यात्रा मार्ग पर मौसम भले ही सामान्य होता जा रहा हो लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में मौजूद हिमखंड यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, पर्यटक इन बर्फीले नजारों के पास रुककर तस्वीरें खींच रहे हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं।

शीतकाल में हनुमानचट्टी से ऊपर के क्षेत्रों में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है, जिसके चलते यहां के स्थानीय भोटिया जनजाति के लोग अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों जैसे गोपेश्वर, घिंघराण और ज्योतिर्मठ में चले जाते हैं। अब कपाट खुलने के साथ ही ये लोग और देश के प्रथम गांव माणा के निवासी अपने मवेशियों के साथ वापस लौट आए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है।

Mana Gaon Uttarakhand- हनुमानचट्टी, पांडुकेश्वर, लामबगड़ और अन्य यात्रा पड़ावों पर भी अब गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर अब भी बर्फ जमी हुई है, जबकि धाम क्षेत्र में बर्फ लगभग पिघल चुकी है। रडांग बैंड और माणा के पास अभी भी बड़े हिमखंड मौजूद हैं, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।

Mana Gaon Uttarakhand

यात्रा पर आए श्रद्धालु इन प्राकृतिक नजारों को देखकर उत्साहित हैं। कोलकाता से आए हेमंत दास ने बताया कि परिवार के साथ यात्रा करने पर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है और माणा गांव सहित आसपास के तीर्थस्थलों का अनुभव बेहद खास रहा।

Mana Gaon Uttarakhand- वहीं दिल्ली के एचसीएल अधिकारी रविकुमार शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ क्षेत्र का ठंडा और शांत मौसम यात्रा को और अधिक आकर्षक बना रहा है, जिससे यह अनुभव अविस्मरणीय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *