UBSE Result 2026
UBSE Result 2026- उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 अप्रैल को घोषित करेगा, बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, रिजल्ट सुबह ठीक 10:00 बजे जारी किए जाएंगे।
इस साल राज्यभर में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) में कुल 1,12,679 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल थे, वहीं इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में कुल 1,03,442 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत अभ्यर्थी थे।

UBSE Result 2026- रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकेंगे, इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों की नजरें अच्छे प्रदर्शन और आगे की पढ़ाई के अवसरों पर टिकी हैं।
