FASTag Annual Pass- FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ी, जानिए नई दरें

FASTag Annual Pass- देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर नियमित सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है, नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है, नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी, जिससे हाईवे पर नियमित यात्रा करने वालों को अब थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ेगा।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है। पहले यह ₹3,000 थी, यानी मामूली बढ़ोतरी ₹75 की हुई है।

यह Annual Pass केवल निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है, जबकि कमर्शियल वाहनों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

FASTag Annual Pass

  • एक बार भुगतान, पूरे साल टोल फ्री यात्रा
  • बार-बार रिचार्ज की आवश्यकता नहीं
  • लंबी दूरी तय करने वालों के लिए फायदेमंद
  • समय की बचत और आसान सफर

इस बदलाव का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना हाईवे यात्रा करते हैं, इंटर-सिटी सफर करते हैं या लंबी दूरी तय करते हैं।

NHAI ने सलाह दी है कि नियमित हाईवे उपयोगकर्ता अपनी FASTag Annual Pass को नई दरों के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके, नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *