PM Suryaghar Yojana- उत्तराखंड सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत राज्य सब्सिडी का इंतजार कर रहे 5500 से अधिक लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है, कैबिनेट ने बुधवार को फैसला किया कि जिन सभी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का संचालन 31 मार्च 2025 तक शुरू हो गया है उन्हें अब राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ मिलेगा, इस कदम से लंबे समय से इंतजार कर रहे सोलर घर मालिकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार तीन किलोवाट के प्रोजेक्ट पर 85,800 रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है, जबकि राज्य सरकार पहले प्रति किलोवाट 17,000 रुपये की दर से तीन किलोवाट पर 51,000 रुपये देती थी। पिछले वर्ष अप्रैल से राज्य की सब्सिडी रोक दी गई थी, जिससे कई लाभार्थी लंबित रह गए थे।

PM Suryaghar Yojana- उधर, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (UREDA) के माध्यम से अब राज्य सब्सिडी का वितरण शुरू हो चुका है। जनवरी 2024 तक शुरू हुए प्रोजेक्ट्स की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। कैबिनेट के ताज़ा निर्णय के बाद शेष सभी लाभार्थियों की सब्सिडी भी बजट मिलने के तुरंत बाद आवंटित कर दी जाएगी। वर्तमान में करीब 3000 लाभार्थियों की सब्सिडी आवंटन की प्रक्रिया सक्रिय रूप से जारी है।