Devbhoomi Uttarakhand- देवभूमि उत्तराखंड में राज्य की मूल सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के मूल स्वरूप में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धामी ने बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बताया कि सरकार सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। इसके अलावा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर समान शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी गई और राज्य में हिंदू स्टडी सेंटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
Devbhoomi Uttarakhand- मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये कदम राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बचाने और आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने के लिए उठाए जा रहे हैं।