Timmersain Mahadev

Timmersain Mahadev- नीति वैली में विकास और पर्यटन को नई रफ्तार

Timmersain Mahadev- जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जनपद के सीमांत क्षेत्र नीति वैली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन कर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से नीति वैली और टिम्मरसैंण महादेव भ्रमण की अपील की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ शांत और प्राकृतिक वातावरण के कारण तेजी से पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्थानीय पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। भ्रमण के दौरान उन्होंने तपोवन से नीति वैली तक स्थित वाइब्रेंट गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से संवाद कर कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, राशन व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की ग्राउंड लेवल स्थिति का जायजा लिया।

Timmersain Mahadev- इस अवसर पर तहसीलदार ज्योतिर्मठ महेंद्र आर्य ने जिलाधिकारी को रैंणी गांव में वर्ष 2021 में आई आपदा की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तमक नाले के पास जलभराव की समस्या और गांव के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जल निकासी की शीघ्र कार्यवाही और परिवहन सुविधा को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में आ रही भूमि हस्तांतरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

Timmersain Mahadev- जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान राजस्व, वन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।