Vehicle Fitness- उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी के वाहनों के लिए नई फिटनेस व्यवस्था लागू

Vehicle Fitness- गढ़वाल एवं कुमाऊं संभाग में मैनुअल फिटनेस सेंटर बंद कर दिए गए हैं। गढ़वाल संभाग के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। अब पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के कॉमर्शियल वाहन चालकों को लंबी दूरी की फिटनेस जांच के लिए देहरादून और हरिद्वार स्थित एटीएस (ऑटोमोबाइल टेस्टिंग सेंटर) का रुख करना होगा।

पहले इन जिलों में मैनुअल फिटनेस सेंटर के माध्यम से वाहन चालकों को कुछ राहत दी जाती थी। हालांकि, पौड़ी, टिहरी और चमोली में एटीएस सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। एटीएस सेंटर में तकनीकी जांच की मशीनें लगने के बाद कॉमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

गढ़वाल संभाग में देहरादून जिले में सेलाकुई स्थित लांघा और डोईवाला के लाल तप्पड़ में एटीएस सेंटर स्थापित किए गए हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में बहादराबाद और रुड़की में एटीएस सेंटर संचालित हैं। आरटीओ प्रशासन के अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि जब तक सभी जिलों में वाहन फिटनेस मशीनें स्थापित नहीं हो जातीं, तब तक चालक फिटनेस जांच के लिए देहरादून और हरिद्वार के एटीएस सेंटरों का ही रुख करेंगे।

Vehicle Fitness- प्रदेश में कुल 4,17,094 कॉमर्शियल यात्री वाहन संचालित हो रहे हैं, जिनमें गढ़वाल संभाग में लगभग 2.5 लाख वाहन शामिल हैं। इसी क्रम में उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली के वाहनों को देहरादून और पौड़ी, कोटद्वार के वाहनों को हरिद्वार एटीएस सेंटर में फिटनेस जांच के लिए भेजा जाएगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *