Dehradun Airport

Dehradun Airport- देहरादून एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की राह आसान

Dehradun Airport- देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा भारतीय विकास प्राधिकरण (भाविप्रा), दिल्ली भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद सबसे पहले देहरादून से काठमांडू के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी।

शुक्रवार को एयरपोर्ट पर हुई सलाहकार समिति की बैठक में अध्यक्ष सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि टर्मिनल में मामूली बदलाव, कस्टम और इमिग्रेशन काउंटर स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

Dehradun Airport
Dehradun Airport

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रनवे को लगभग 650 मीटर बढ़ाना होगा और आपात स्थिति में विमानों के लिए 140 एकड़ भूमि आरक्षित करनी होगी।

Dehradun Airport- साथ ही, समिति अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए चिह्नित वन भूमि पर जनहित याचिका के कारण मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बैठक में उप महाप्रबंधक नितिन कादियान, उमेश कुमार, केएस पंवार, ईश्वर रौथाण, डॉ. यतिंद्र कुमार कटारिया, शोभित गोयल, मनीष नेगी और विमल कुमार भी मौजूद रहे।