Uttarakhand Final Voter List
Uttarakhand Final Voter List- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में 8 जून 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के दौरान दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 71,58,949 हो गई है।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत के समय 8 जून 2026 को प्रदेश में कुल 79,60,762 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद गणना फॉर्म वितरण व संकलन प्रक्रिया के उपरांत 14 जुलाई 2026 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में यह संख्या 71,33,785 दर्ज की गई। आयोग द्वारा 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे व आपत्तियां मांगी गईं, जिनका निस्तारण 13 अगस्त से 28 सितंबर 2026 के बीच किया गया। निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी अंतिम सूची में 1,29,872 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि नियमों के तहत 1,04,708 अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कुल मतदेय स्थलों (Polling Stations) की संख्या 12,543 है।
Uttarakhand Final Voter List- मतदाता सूची का जनसांख्यिकीय विवरण
Uttarakhand Final Voter List- अंतिम रूप से प्रकाशित 71,58,949 मतदाताओं के आंकड़े इस प्रकार हैं:
- पुरुष मतदाता: 37,37,701
- महिला मतदाता: 34,21,036
- थर्ड जेंडर मतदाता: 212
- युवा मतदाता (18-19 आयुवर्ग): 72,656
- वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक): 1,22,892
Uttarakhand Final Voter List- छूटे हुए लोग ऐसे करें आवेदन

Uttarakhand Final Voter List- अंतिम मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.voter.eci.gov.in तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO) कार्यालय तथा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी सूची देखी जा सकती है।
जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे फॉर्म 6 भरकर ऑनलाइन (ECI Net ऐप द्वारा) या ऑफलाइन (BLO के माध्यम से) आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष बूथ लेवल कैंप लगाए जाएंगे। बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर प्री-एसआईआर (Pre-SIR) सूची से मिलान करेंगे और छूटे हुए, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं व बेघर/हाशिए पर रहने वाले लोगों के फॉर्म 6 भरवाएंगे। साथ ही यह सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ भी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
