IEEE SiMPaCT 2026
IEEE SiMPaCT 2026- उत्तराखंड में सेमीकंडक्टर, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक कंप्यूटिंग तकनीकों के क्षेत्र में अनुसंधान व शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। विपिन त्रिपाठी कुमायूँ प्रौद्योगिकी संस्थान (BTKIT), द्वाराहाट में 05 से 09 अक्टूबर 2026 तक IEEE SSCS INSPIRE Professional Training एवं Semiconductor Summer School 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष के प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मुख्य विषयवस्तु (Theme) “From Circuits to Chips” (सर्किट से चिप्स तक) रखी गई है। इसी मुख्य आयोजन की कड़ी में संस्थान में 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘IEEE International Conference on Semiconductors, Microelectronics, Packaging and Computing Technologies (IEEE SiMPaCT 2026)’ का भी आयोजन किया जा रहा है।
IEEE SiMPaCT 2026- दिग्गज तकनीकी हस्तियां होंगी शामिल
संस्थान के निदेशक प्रो. संतोषकुमार हम्पन्नावर के कुशल मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों (IITs, NITs), प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशालाओं और उद्योग जगत के जाने-माने वैज्ञानिक, प्रोफेसर और शोधकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
IEEE SiMPaCT 2026- कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
- धन सिंह रावत (तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार)
- रंजीत सिन्हा (तकनीकी शिक्षा सचिव, उत्तराखंड सरकार)
- प्रो. एस. एन. सिंह (निदेशक ABV-IIITM ग्वालियर, INAE व IEEE Fellow)
- प्रो. योगेश चौहान (IIT कानपुर, INAE, FASc, J.C. Bose Fellow व IEEE Fellow)
- डॉ. मुकेश जेवरिया (JSPS Fellow)
- दीपक माथुर (IEEE बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स)
समेत देश-विदेश के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और शिक्षाविद इसमें भौतिक व वर्चुअल माध्यम से शिरकत करेंगे।
IEEE SiMPaCT 2026- सर्किट डिजाइनिंग से लेकर चिप निर्माण तक

पांच दिवसीय समर स्कूल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, युवा शोधकर्ताओं और शिक्षकों को सेमीकंडक्टर व माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक विकास से रूबरू कराना है। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को सर्किट डिजाइनिंग, आधुनिक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, चिप मैन्युफैक्चरिंग तकनीक तथा पैकेजिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
IEEE SiMPaCT 2026- पेश होंगे नवीनतम शोध पत्र
8 और 9 अक्टूबर को होने वाली ‘IEEE SiMPaCT 2026’ कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोधकर्ता अपने नवीनतम रिसर्च पेपर्स प्रस्तुत करेंगे। इस अकादमिक महामंथन में सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के नए ट्रेंड्स पर चर्चा होगी, जिससे उत्तराखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा। प्रबंधकीय टीम के अनुसार, बीटीकेआईटी द्वाराहाट में आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय पहल न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य को सेमीकंडक्टर और आधुनिक चिप टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नए ‘रिसर्च हब’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
यह भी पढ़ें…
