Wildlife Week 2026- राजधानी देहरादून में आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर सीएम धामी ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया और वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीवों और प्रकृति का संरक्षण हमारी समृद्ध संस्कृति, मान्यताओं और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए प्राकृतिक गलियारों (Corridors) को सुरक्षित रखने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए ठोस रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।

Wildlife Week 2026- वन्यजीव संरक्षण हमारी परंपरा का हिस्सा: सीएम
सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि संरक्षण की इस प्रक्रिया में स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिले।
Wildlife Week 2026- कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा स्थानीय विधायक सविता हरबंस कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में वन विभाग के उच्चाधिकारियों, पर्यावरणविदों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की।
यह भी पढ़ें…
