Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand
Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल (RPD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने देहरादून स्थित कर्जन रोड पर पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी का विस्तार करते हुए उन्होंने अधिवक्ता अखिलेश सिंह को उत्तराखंड राष्ट्रीय परिवर्तन दल का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand- उत्तराखंड से मेरा सालों पुराना रिश्ता: डीपी यादव
उद्घाटन के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीपी यादव ने राज्य से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय से ही उनका यहाँ से अटूट संबंध रहा है। राज्य निर्माण के दौर से लेकर अब तक उनके कई करीबी साथी विभिन्न राजनीतिक दलों में विधायक और मंत्री के पदों पर रहे हैं।

- राजनीतिक गतिविधियों पर नज़र: डीपी यादव ने स्पष्ट किया कि वे लगातार प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक नेताओं के संपर्क में हैं।
- आगामी चुनाव की तैयारी: उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय परिवर्तन दल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगी और राज्य की जनता के अधिकारों व परेशानियों के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। इस दौरान उन्होंने राज्य के अपने पुराने राजनीतिक संस्मरण भी पत्रकारों के साथ साझा किए।
Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand- युवाओं और पहाड़ की समस्याओं पर रहेगा फोकस

Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand- नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के अधिकारों तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मंशा के साथ राजनीति में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे पहाड़ी क्षेत्रों की मूलभूत जरूरतों और जनसमस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे, जिससे राज्य में पार्टी के जनाधार को मजबूती दी जा सके। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने या न लड़ने का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों पर ही लिया जाएगा।
Rashtriya Parivartan Dal Uttarakhand- कार्यक्रम के दौरान जय यादव, साकेत गुप्ता, कपिल अरोड़ा, ऋषि पोखरियाल, संजय त्यागी, राज कुमार चौहान, राजेश तलवार, अशोक अग्रवाल, परमजीत सिंह, ब्रिजेश सिंह, सौरव यादव, मनोहर, प्रदीप रावत, अरविन्द असवाल, स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ वकीलों और कई गणमान्य बुजुर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें…
