Anil Baluni Statement
Anil Baluni Statement- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ा बयान दिया है। देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल एजेंडा पूरी तरह विकास केंद्रित है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में राज्य के भीतर हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को जनता भली-भांति देख रही है और समझ भी रही है।
Anil Baluni Statement- विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनता का भरोसा
Anil Baluni Statement- अनिल बलूनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘अटल जी ने बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं’ के संकल्प और मूल मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य में ढांचागत विकास, कनेक्टिविटी और जनकल्याणकारी योजनाओं पर ऐतिहासिक काम हुआ है। सांसद ने विश्वास जताया कि बीजेपी अपने इसी ठोस विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और जमीनी काम के दम पर आगामी समय में भी जनता का पूर्ण आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करेगी
यह भी पढ़ें…
