Voter Card Notice- अगर आपने अपने वोटर कार्ड या मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म में कोई लापरवाही की है, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिन भी मतदाताओं के गणना प्रपत्र में गड़बड़ी या विसंगति पाई जाएगी, उन्हें आगामी 14 जुलाई 2026 से सीधे उनके घर पर नोटिस भेजे जाएंगे। ये नोटिस आपके क्षेत्र के बीएलओ (BLO) खुद लेकर पहुंचेंगे। अगर इस नोटिस का सही समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो चुनाव आयोग आपका वोट हमेशा के लिए काट देगा।
प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नोटिस का सही समय पर और सही दस्तावेजों के साथ जवाब देना हर नागरिक के लिए अनिवार्य है।
Voter Card Notice- बीएलओ ऐप पर 95% फॉर्म अपलोड
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 99 प्रतिशत एसआईआर (SIR) गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 95 फीसदी फॉर्म वापस जमा होकर बीएलओ ऐप पर ऑनलाइन अपलोड भी हो चुके हैं। इस डेटा अपलोडिंग के काम को हर हाल में 7 जुलाई तक शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Voter Card Notice- ऐसे चेक करें अपना नाम
Voter Card Notice- आगामी 14 जुलाई को चुनाव आयोग नई मतदाता सूची का ‘ड्राफ्ट रोल’ (प्रारूप मतदाता सूची) प्रकाशित करने जा रहा है। आम जनता इस सूची को निम्नलिखित स्थानों पर देख सकती है:
- अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर
- निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर
- एसडीएम (SDM) कार्यालय, तहसील और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में
Voter Card Notice- सुधार के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
Voter Card Notice- चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है:
- 14 जुलाई से 13 अगस्त: इस अवधि के बीच नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6, सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते की गलतियां सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं।
- 14 जुलाई से 11 सितंबर: इसी दौरान उन लोगों को बीएलओ के माध्यम से नोटिस तामील कराए जाएंगे जिनके फॉर्म में गड़बड़ी होगी। नोटिस में ही यह स्पष्ट लिखा होगा कि विसंगति क्यों है, इसका जवाब कहां और किसे देना है, तथा कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे।
- 11 सितंबर: नोटिसों के निस्तारण और दावों-आपत्तियों के निपटारे की यह अंतिम तारीख होगी।
- 15 सितंबर: सभी सुधारों के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…