CM Dhami News
CM Dhami News- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने रांसी मैदान में विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की और आगामी बजट को लेकर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं, मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य था कि व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की मांगों को नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जा सके।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरे का विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।

रांसी मैदान में बैठने की व्यवस्थाओं, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, मंच व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पार्किंग सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। सुरक्षा को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती गई और कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के आने से पहले सुरक्षा जांच और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया, जिससे यातायात व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
CM Dhami News- मुख्यमंत्री धामी ने हितधारकों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और यह आश्वासन दिया कि उनके इन इनपुट्स को आगामी बजट और नीतिगत फैसलों में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों की उत्साही सहभागिता ने इसे सफल और सुव्यवस्थित बनाया।
