Khatima Maharana Pratap Bus Station
Khatima Maharana Pratap Bus Station- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में ₹33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की लागत से तैयार 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा ₹11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन प्रमुख है, जिसका शुभारंभ मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें नानकमत्ता स्थित बालाजी मंदिर का सौंदर्यीकरण, ब्रह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, देवभूमि धर्मशाला में कक्ष और हॉल निर्माण, तथा सोनूखरी–किशनपुर–बरकीडांडी–कैथुला–टुकड़ी मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क निर्माण शामिल हैं।
Khatima Maharana Pratap Bus Station- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पालिका खटीमा के वार्ड 7 और 8 में पेयजल योजनाओं, राजस्व निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक के आवासीय और कार्यालय भवन, ग्राम मझोला में नाला निर्माण, 300 हैंडपंपों की स्थापना, महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, हाईटेक शौचालयों के निर्माण, तथा थारू इंटर कॉलेज खटीमा के पुनर्निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नवनिर्मित हाईटेक बस स्टेशन क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि खटीमा उनका घर है और यहां की जनता उनका परिवार, और खटीमा की माटी से उन्हें निरंतर ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

Khatima Maharana Pratap Bus Station- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गदरपुर–खटीमा बाईपास, नौसर पुल, केंद्रीय विद्यालय, आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड अस्पताल, खेल स्टेडियम, सिडकुल और सैनिक स्मारक जैसी परियोजनाएं खटीमा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में सख्त दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू कर सुशासन को सुदृढ़ किया गया है। साथ ही अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।
Khatima Maharana Pratap Bus Station- कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अजय भट्ट, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इन योजनाओं को खटीमा के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।
