Vigilance Raid Haridwar
Vigilance Raid Haridwar- हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई बहादराबाद क्षेत्र में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सह-अभियुक्त मुकेश, जो कि मंगोलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक है, ने पीड़ित से खंड शिक्षा अधिकारी के लिए रिश्वत की मांग की थी, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता के औपबंधिक प्रमाणपत्र (नवीनीकरण प्रमाणपत्र) जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित द्वारा विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम ने जाल बिछाया और आज आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया, विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Vigilance Raid Haridwar- गौरतलब है कि गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सर्किल ऑफिसर (CO) के पद पर तैनात हैं, इस गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
