Ninad Mahotsav
Ninad Mahotsav- देहरादून के निंबूवाला में आयोजित निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कला और संस्कृति जगत के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, इस दौरान उन्होंने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों की मासिक पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की।
सीएम धामी ने कहा कि अब संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक कलाकारों को मानदेय नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (NZCC) की तर्ज पर दिया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में एक आधुनिक सभागार (प्रेक्षागृह) का निर्माण कराया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच मिल सके।
Ninad Mahotsav- मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए एक राज्य स्तरीय संग्रहालय और कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय बनाए जाने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, “यह निनाद महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी साझा सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। हिमालय हमारी विरासत है और उत्तराखंड की अस्मिता का आधार भी। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उससे प्रेरित करना हम सबका दायित्व है।”
Ninad Mahotsav- मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को कलाकारों और साहित्यकारों ने ऐतिहासिक कदम बताते हुए सराहा और कहा कि इससे प्रदेश की लोकसंस्कृति को नई दिशा और पहचान मिलेगी।
