NEW DELHI, AUG 21 (UNI):-Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami meeting with Union Minister of Youth Affairs and Sports Mansukh Mandaviya, in New Delhi on Thursday. UNI PHOTO-P2U
Sports Infrastructure Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने उत्तराखण्ड में खेलों के विकास, बेहतर खेल संरचनाओं के निर्माण और खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने केंद्र सरकार से इन परियोजनाओं में सहयोग एवं सहायता का अनुरोध किया।
सीएम धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए केंद्र का समर्थन देने के लिए प्रदेशवासियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है और प्रदेश को ‘खेलभूमि’ के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने विशेष रूप से डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा, देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के परिसर में आईस स्केटिंग रिंक, नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उन्नयन, चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा और प्रदेश के 95 विकासखण्डों में बहुउद्देश्यीय खेल हॉल बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा की।
Sports Infrastructure Uttarakhand- इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगा, बल्कि खेल शिक्षा से संबंधित कोर्स भी संचालित करेगा। उन्होंने केंद्र से इस विश्वविद्यालय के विकास में वित्तीय एवं तकनीकी मदद की भी अपील की।
