BJP New State President
BJP New State President- भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है, प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के संकेत दिए हैं, वहीं आज उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इस ओर संकेत दिए हैं।
चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा
BJP New State President- भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं, प्रदेश में यह प्रक्रिया 15 जून तक कभी भी शुरू हो सकती है, केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकता है, पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। बदली परिस्थितियों में दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
