CM Dhami in Haryana-
CM Dhami in Haryana- जम्मू-कश्मीर के साथ ही भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरियाणा विधानसभा के चुनावों में भी मोर्चे पर उतारा है, मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- समान नागरिक संहिता की पहल समेत अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए मुख्यमंत्री धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में निरंतर उपयोग कर रहा है, लोकसभा चुनाव में उन्होंने 10 राज्यों में ताबड़तोड़ सभाएं की थीं।
- अब मुख्यमंत्री धामी को जम्मू-कश्मीर व हरियाणा के विधानसभा चुनावों में प्रचार के मोर्चे पर लगाया गया है, मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में दो बार दौरा कर चुके हैं।
CM Dhami in Haryana- अब हरियाणा में भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे, इसी कड़ी में वह सोमवार को पंचकूला के चुनावी दौरे पर जा रहे हैं वह पंचकूला में सेक्टर 15, अभयपुर व सेक्टर 19 में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें…
