Snowfall in Hills
Snowfall in Hills- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने फिर करवट बदल ली। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। वहीं, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई।
देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई है, इस साल फरवरी के शुरुआत में साल की पहली और पांच फरवरी को दूसरी बार बारिश-बर्फबारी हुई थी।
Snowfall in Hills- इसके बाद पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तीसरी बार बर्फबारी हुई। पहली-दूसरी बारिश-बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई थी लेकिन, तीसरी बार हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा। यही वजह रही की मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास कम हुआ।

Snowfall in Hills- 20 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है
Snowfall in Hills- मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है।

जबकि, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के भी आसार हैं। केदारनाथ समेत अन्य धामों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें…
