Pak PM Tips
Pak PM Tips- पाकिस्तान में अगले महीने आम चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर लव गुरु बन गए हैं। पागल सास, शादी की कोई उम्र नहीं, इसे लेकर पाक के लव गुरु पीएम ने नए साल पर अपने देशवासियों को कई अजीबोगरीब टिप्स दिए हैं। उन्होंने वीडियो के जरिये इन सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने पहले प्यार या नौकरी के सवाल पर भी जवाब दिया है।
नए साल के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक कक्कर ने नौजवानों को टिप्स देते हुए कहा कि भले व्यक्ति की उम्र 52 साल हो या 82 साल, उन्हें अपनी पसंद की महिला जरूर शादी करनी चाहिए। उन्होंने सास पागल होने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को अपनी सास से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट कोर्स करना चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति के पास पैसे नहीं हैं और वह किसी को प्रभावित करना चाहता है तो इसके लिए क्या करना चाहिए, इस सवाल के जवाब पर कक्कर ने कहा कि मैंने आजतक किसी व्यक्ति को प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया है, बल्कि वे खुद ही प्रभावित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने प्यार पर जवाब दिया है।
प्यार और नौकरी के बीच किसी एक चीज को चुनना हो तो क्या करना चाहिए, इस पर कक्कर ने कहा कि किसी व्यक्ति को विदेश में नौकरी उनकी क्षमता के अनुसार मिलती है, जबकि प्यार संयोग मिलता है। ऐसे में आपको नौकरी का मौका नहीं छोड़ना चाहिए।
