Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

15 साल की भतीजी से संबंध बनाने पर पति का लिंग काटकर टॉयलेट में बहाया

पति को 15 साल की भतीजी के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए एक महिला ने पकड़ लिया। वह इतनी आगबबूला हो गई कि उसने पहले पति को लालच देकर बिस्तर पर बुलाया और धोखे से बांधकर उस्तरे से उसका लिंग काट दिया। उसके बाद उसे टॉयलेट में बहा दिया। इससे पहले उसने लिंग और पति के शरीर के निचले हिस्से की तस्वीर भी ली। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। उधर, वह व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।

ब्राजील में एक महिला पर अपने 39 वर्षीय पति का लिंग काटकर टॉयलेट में बहाने का आरोप है। महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताया कि उसने अपने 39 वर्षीय पति को 15 साल की भतीजी से शारिरिक संबंध बनाते हुए देखा। इससे वह नाराज हो गई और बदला लेने के लिए आतुर थी। मौका पाकर उसने पहले पति को लालच देकर बिस्तर पर बुलाया और उसकी कलाइयों और टखनों को बांध दिया और फिर एक उस्तरा निकाला और उसके लिंग के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल की रिपोर्टों में कहा गया है कि उसने लिंग काटने के बाद शरीर के निचले हिस्से की तस्वीर भी ली। लिंग की फोटो खींची और उसे टॉयलेट में बहा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *