Yellow Alert Uttarakhand- 5 जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

Yellow Alert Uttarakhand- मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के सम्भावना है साथ ही पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की सम्भावना बनी है। मार्च का महीना आधा बीतने के बाद उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बन हुआ है और मैदान में चटक धूप के साथ-साथ गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (India Meteorological Department) के मुताबिक 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पांच पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है।

Yellow Alert Uttarakhand- 20 से 23 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान

Yellow Alert Uttarakhand- मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मार्च को इन जिलों में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके बाद इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, शेष अन्य जिलों में मौसम साफ़ रहेगा।

Yellow Alert Uttarakhand

मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को राज्य में सभी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फ़बारी की संभावना बनी है। जबकि अन्य जनपदों में मौसम साफ़ रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को राज्य के 3 पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मौसम का करवट ले सकता है। इनमें हल्की बर्फ़बारी और बारिश की सम्भावना बनी हुई है तथा अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग की मुताबिक 23 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह मैदान से लेकर पहाड़ों तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *