Uttarakhand Cooperative Fairs- पर्यटन, कृषि और महिला सशक्तिकरण को समर्पित होंगे थीम बेस्ड मेले

Uttarakhand Cooperative Fairs- उत्तराखंड में 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सभी जिलों में विशेष थीम आधारित वृहद सहकारिता मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों का उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती देना और ग्रामीण आर्थिकी को नई दिशा प्रदान करना है।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इन मेलों से किसानों, काश्तकारों, कारीगरों, युवाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों और सहकारी संस्थाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए सीधा मंच मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय और अंतर्विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

Uttarakhand Cooperative Fairs- जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं की भागीदारी

मेलों में स्थानीय सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकायों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और सहकारिता आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिलास्तरीय समितियाँ रोज़ाना राज्य स्तरीय समिति को रिपोर्ट भेजेंगी, जबकि प्रत्येक मेले के 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

Uttarakhand Cooperative Fairs- हर जिले के लिए अलग थीम

  • अल्मोड़ा – सहकारिता से हस्तशिल्प संरक्षण (जैविक उत्पाद, स्थानीय कला, ऊनी उत्पाद, प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी)
  • पौड़ी – ग्रामीण सशक्तिकरण
  • बागेश्वर – पर्वतीय कृषि
  • रुद्रप्रयाग – धार्मिक पर्यटन विकास
  • पिथौरागढ़ – सीमावर्ती समृद्धि
  • चमोली – पर्यावरण संरक्षण, ईको टूरिज्म व वन सहकारिता
  • चंपावत – सीमांत विकास
  • उत्तरकाशी – हिमालय जैव संसाधन व साहसिक पर्यटन
  • ऊधमसिंहनगर – औद्योगिक कृषि
  • हरिद्वार – आध्यात्मिक समृद्धि
  • नैनीताल – पर्यटन विकास
  • टिहरी – पर्यावरण संरक्षण एवं ईको टूरिज्म
  • देहरादून – सहकारिता से शहरी-ग्रामीण एकता

Uttarakhand Cooperative Fairs- छात्रों व महिलाओं पर विशेष फोकस

Uttarakhand Cooperative Fairs- मेलों के दौरान विद्यालय और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सहकारिता आंदोलन से रू-ब-रू कराया जाएगा। इसके तहत कला, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएँ होंगी। साथ ही तकनीकी सत्र, स्वास्थ्य सत्र, डिजिटल साक्षरता, सामुदायिक सहकारिता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *