UKSSSC Graduate Exam- पेपर लीक मामले के बाद यूकेएसएसएससी परीक्षा की नई तिथि जल्द

UKSSSC Graduate Exam- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित होने की संभावना है। आयोग ने इसकी तैयारियों की कवायद शुरू कर दी है और जल्द ही परीक्षा की तिथि का औपचारिक निर्णय लेने वाला है।

पिछले साल 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें लगभग एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि, परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया। छात्रों की मांग पर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी।

UKSSSC Graduate Exam- इसके बाद, पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने 11 अक्टूबर को परीक्षा रद्द कर दी थी। आयोग ने उस समय घोषणा की थी कि तीन माह के भीतर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह वादा पूरा नहीं हो सका।

अब अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद आयोग ने अप्रैल में परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों का चयन और चिह्निकरण किया जा रहा है।

UKSSSC Graduate Exam- यूकेएसएसएससी के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि जल्द ही आयोग की बैठक में परीक्षा तिथि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान सभी सुरक्षा और निगरानी उपायों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। उधर, पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *