Tamak Gaon Chamoli- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गर्मी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे धौलीगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, चमोली जिले के तमक गांव के पास मलबा जमा होने के कारण नदी में झील जैसी स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष भूस्खलन के चलते तमक गांव के पास भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था, अब ग्लेशियर पिघलने से बढ़े जलप्रवाह के कारण पानी इस मलबे के पीछे रुककर झील का रूप ले रहा है, हालांकि राहत की बात यह है कि पानी का लगातार रिसाव जारी है, जिससे फिलहाल किसी बड़े खतरे की स्थिति नहीं बनी है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है, उन्होंने बताया कि मंगलवार से जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा, उद्देश्य है कि नदी का प्रवाह सामान्य बना रहे, अभी स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है
Tamak Gaon Chamoli- कई विभागों अलर्ट मोड पर
- सिंचाई विभाग
- खनन विभाग
- आपदा प्रबंधन टीमें
सभी एजेंसियां मौके पर निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Tamak Gaon Chamoli- ग्लेशियर पिघलने से बढ़ा जोखिम
Tamak Gaon Chamoli- विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के कारण हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में मलबा जमा होने वाली जगहों पर अचानक बाढ़ (flash flood) का खतरा भी बन सकता है।