Syanachatti News- स्याना चट्टी में यमुना का कहर, पुल डूबा, कस्बा जलमग्न

Syanachatti News- यमुनोत्री क्षेत्र में भारी बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे मोटर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मलबे के कारण नदी का प्रवाह बाधित हुआ है, जिससे पूरा कस्बा जलमग्न हो गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम का विश्राम गृह भी पानी में डूब गया है, वहीं स्थानीय स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।

Syanachatti News- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारद चट्टी जैसे कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। दूसरी ओर, गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास भूस्खलन के चलते बंद है। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *